बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के क्रम में डीएम ने एक व्यक्ति को जिला बदर किया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ये कदम उठाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई थाना नरही के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला बदर किए गए व्यक्ति की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है, जो जयसिंह यादव का बेटा है और सरयां, थाना नरही, बलिया के निवासी हैं। उनके अपराधिक इतिहास और गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3 की उपधारा 3 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राहुल यादव को अगले तीन महीनों तक जिले की सीमाओं में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस कदम से जिले में अपराधिक घटनाओं में रोक लगेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…