Categories: बलिया

बलिया में बैंक में 21.57 लाख की चोरी, बलिया में शाखा प्रबंधक, कैशियर और चपरासी ने मिलकर किया गबन

बलिया के बड़ौदा यूपी बैंक की सवंरा शाखा में हुए 21.57 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय, कैशियर स्वामीनाथ राम और चपरासी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में लगातार जांच चल रही थी। इस जांच के दौरान ही पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया। रसड़ा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सवंरा स्थित मंगरू चाय की दुकान से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय बलिया के शिव बिहार कालोनी के रहने वाले हैं, कैशियर स्वामीनाथ राम रसड़ा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के निवासी हैं, जबकि चपरासी सुनील यादव फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के मन्नूपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago