बलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर हुई भीषण चोरी, इलाके में हड़कंप

बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के सिसवारकला गांव मे शनिवार की रात चोरी ने एक जनप्रतिनिधि के घर प्रवेश कर नकदी समेत लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी सुबह हुई। सुबह गांव के उत्तर एक खेत मे टूटे बक्से मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध मे विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

बताया जाता है कि उक्त गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के चलते छत पर सो रहा था। रात मे चोर मकान के पीछे की खिडकी तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। अंदर सो रही एक मात्र महिला को चोरो ने कमरे मे ही बंद कर दिया। इसके बाद बडे आराम से बारी बारी से चारो भाइयों के चार कमरो को खंगाला।

चोरो ने सूटकेश मे रखे 50 हजार रुपए नकद , हार 2 अदद , चैन 2 अदद,, कनफूल 4, अंगूठी 5, चूडी 2 , मंगटीका 1, नथिया 1 , पैजनी 2, पेटी एक , हाथकलाई 1, पायल 2 , दुसरी महिला लालसा देवी के आभूषण हार 1 , मंगटीका 1, नथिया 1 , चैन 1 , मंगलसूत्र 1, झूमका एक सेट , पैजनी 1, मेंहदी, आशा देवी के आभूषण झूमका 2, सिकडी 1 , नथिया 1, पायल 1, गोडहरा एक जोडी , पहुंची 2, शनिचरी देवी के आभूषण मंगलसूत्र 1, पैजनी 1, पायल एक जोडी , पह़ुची दो पीस गोडहरा 1 पीस को चुरा लिया। चोर इस घटना मे छत पर सो रहे गृहस्वामी भोला राजभर की मोबाइल भी लेते गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध मे विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago