अब यूपी में नहीं काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर, फोन पर ही दर्ज़ होगी एफआईआर

यूपी पुलिस देश में अपनी तरह की पहली डायल-एफआईआर योजना शुरू करने के लिए तैयार है जहां एक आम आदमी पुलिस थाने जाए बगैर आए दिन होने वाले अपराधों की प्राथमिकी फोन पर ही दर्ज करा सकता है.

इसके लिए पुलिस अपराधियों की तस्वीरों का एक ऑनलाइन डोजियर तैयार कर रही है, जो पुलिसकर्मियों को 22,000 नए आईपैड पर मुहैया कराया जाएगा. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने यहां एक साक्षात्कार में बताया कि इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस आतंकवाद रोधी और प्रतिक्रिया नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है.

 

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इसके लिए विशेष हुनर वाले 100 से ज्यादा नए कमांडो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें महिला कर्मियों का पहला बैच भी शामिल है. उन्होंने बताया कि इसका मकसद एटीएस को गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों रूप से मजबूत बनाना है. डीजीपी ने कहा, ‘हम जल्द ही राज्य में ई-एफआईआर या डायल-एफआईआर योजना शुरू करने जा रहे है.

एफआईआर है जो कानून को लागू करती है और जब तक आप पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराते तब तक आपकी जांच शुरू नहीं होती. उन्होंने कहा कि हमने सोचा कि कैसे हम इसे बदल सकते हैं और फिर यह दिखाई दिया कि हमें यूपी पुलिस आपात नंबर 100 पर हर दिन करीब 20,000 शिकायतें मिल रही है.’

उन्होंने कहा कि यूपी 100 नंबर पर की जाने वाली शिकायतें कुछ खास श्रेणी की होती है जैसे कि वाहन चोरी. अब ऐसे अपराधों के लिए कोई भी आपात नंबर डायल कर सकता है और फोन पर एफआईआर दर्ज करा सकता है. यह नियमित एफआईआर की तरह होगी और लोगों को मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने आने की जरुरत नहीं होगी.’

डीजीपी ने कहा कि गाजियाबाद में इस पर दो महीने के लिए आयोजित की गई पायलट परियोजना सफल रही. सिंह ने बताया कि अपराध से निपटने के लिए राज्य में अपराधियों का एक ऑनलाइन डोजियर भी तैयार किया गया है. डीजीपी ने बताया कि डोजियर से कोई भी मामला शीघ्र सुलझाने में मदद मिलेगी क्योंकि संदिग्धों की पहचान तेजी से की जा सकेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago