बलिया में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 15 लोगों पर केस दर्ज

बलिया में सफेद बालू के अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान सोमवार को शिवरामपुर घाट पर प्रभारी खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया का ट्रैक्टर मालिकों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और ट्रैक्टर मालिक वहां से ट्रैक्टर लेकर भाग गए। खनन माफियाओं की दबंगई को देखते हुए खनन अधिकारी ने जनाड़ी निवासी रमाशंकर पांडेय एवं उनके पुत्र समेत अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर दुबहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

जनपद के गंगा के किनारे विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और खनन विभाग के मिलीभगत से काफी बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन प्रतिदिन किया जाता है। गंगा के किनारे जनपद में नरहीं थाना के कोटवां नारायनपुर, उजियार, कोरंटाडीह, भरौली, गोविंदपुर, नसीरपुर मठ, अंजोरपुर, बड़काखेत, सोहांव लेकर शहर से सटे शिवरामपुर घाट और बैरिया तक दर्जनों स्थानों अवैध खनन का गोरखधंधा किया जाता है। इसी तरह घाघरा नदी के किनारे भी सीसोटार, लिलकर, डूहा बिहरा, कठौड़ा आदि के अलावा दर्जनों स्थानों पर सफेद बालू का अवैध खनन किया जाता है। यह गोरखधंधा पुलिस व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किया जाता है और अवैध खनन से रोजाना हजारों ट्राली सफेद बालू अवैध रूप से बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि इसको लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से शिकायत भी की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती लिहाजा खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों से अब दबंगई दिखाना भी शुरु कर दिए हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ जब खनन अधिकारी ने शिवरामपुर घाट पर छापेमारी की। खनन अधिकारी ने पुलिस को दिए तहरीर में ट्रैक्टर मालिकों से सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago