चेकिंग के दौरान ट्रक से आ रही थी आवाज, अंदर देखा तो दंग रह गई बलिया पुलिस

पुलिस रोज की तरह वाहनों की चेकिंग कर रही थी, लेकिन बीती रात पुलिस ने जो नजारा देखा तो वह दंग रह गए। पुलिसकर्मियों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। मामला यूपी के बलिया जिले का है।

बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ बांसडीह सप्तर्षि चौराहे पर सोमवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहतवार की तरफ से आ रहे ट्रक से उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी।

इसके बाद ट्रक नजदीक आने पर उसमें एक महिला की आवाज सुनाई दी। महिला की आवाज सुन पुलिस ने ट्रक का पीछा कर रुकवाया। जब ट्रक के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक महिला मिली।

महिला ने पुलिस को बताया कि रेवती से सहतवार आने के लिए कोई साधन नहीं था। इसी बीच ट्रक आते दिखाई दिया। उसके चालक से सहतवार तक ले चलने की बात कही। ट्रक चालक ने उसे बैठा लिया लेकिन सहतवार उतारने के बजाय लेकर भागने लगा। जब उसने पुलिस को देखा तो मदद के लिए गुहार लगाई।

प्रभारी निरीक्षक ने महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं ट्रक चालक उमेश यादव निवासी फेफना एवं भरत यादव निवासी बालेश्वर मंदिर शहर कोतवाली को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago