दर्दनाक हादसाः झारखंड से मऊ आ रहे एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दुर्घटना में मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार के एक सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मृतक और घायल दिवाली मनाने के लिए झारखंड मऊ स्थित अपने पैतृक गांव इटैली आ रहे थे। इटैली गांव के जयसिंह (37) पुत्र ऋषि देव सिंह धनबाद कोलफील्ड्स में नौकरी करते थे। वो दीपावली पर पूरे परिवार के साथ मारुति वैन से गांव आ रहे थे। धनबाद से होते हुए जब वैन औरंगाबाद के समीप पहुंची तो खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार जयसिंह ही चला रहे थे।

धमाके की आवाज के साथ ही घटनास्थल पर ही जय सिंह, उनके मामा दीनानाथ सिंह (57) पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी सेमरी थाना नगरा (बलिया) तथा प्रीती सिंह (16 ) पुत्री जयनाथ सिंह की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मारुति वैन को ट्रक से किसी तरह से बाहर निकाला और घायल सुभावती देवी (55) पत्नी स्व. ऋषि देव सिंह, विशाल सिंह पुत्र जय सिंह (18) तथा लक्ष्मी सिंह पत्नी जय सिंह को तत्काल औरंगाबाद जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव में मचा कोहराम
गया में ही इन तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत के नागरिकों को हुई तो वहां कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह एवं तेज बहादुर सिंह उर्फ नेता सिंह एडवोकेट तत्काल औरंगाबाद बिहार के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत के नागरिकों को हुई तो वहां कोहराम मच गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago