बलिया: माॅरीशस के पीएम के आगमन के तैयारियों में जुटा सरकारी अमला

बलिया। माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्राविंद जुग्नाथ के आगामी 23 जनवरी को जनपद के रसड़ा में आगमन के मद्देनजर जिला व स्थानीय प्रशासन तैयारियों में युद्धस्तर पर जुट गया है। पीएम के आने की तैयारियों के लिए रसड़ा पहुंचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जहां प्रधानमंत्री के सभा स्थल की निर्माण व अन्य तैयारियों के बावत उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव से बिंदुवार जानकारी लिया। सरकारी अमले के साथ स्वयं कार्यक्रम स्थल, सभा मंच, ठहराव कक्ष, हैलीपैड, टेंट निर्माण आदि इंतजामों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दी। उनके साथ अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंधल, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर हैलीपैड के पास, सभास्थल के पीछे विशेष कक्ष को बनाये जाने, टायलेट, मेडिकल कैंप, नास्ता, भोजन आदि का इंतजाम अलग से सेफ हाऊस बनाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात नियंत्रण के पोख्ता इंतजाम, पालिथीन मुक्त निर्माण कार्य कराने के अलावा सभा स्थल के पास स्वच्छता मिशन पर आधारित मिट्टी से बनी आकृतियों की प्रस्तुति करने, कार्यक्रम स्थल के पास सरकार की जन उपयोगी कार्यक्रमों, विज्ञापनों को अंकित कराने, संपूर्ण श्रीनाथ बाबा मठ, आसपास के मंदिरों व सरोवर की साफ-सफाई कराने, सड़कों सहित नगर व कैंपस को निट एण्ड क्लीन बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया।

इस मौके पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव, तहसीलदार शशिधर चैरसिया, श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, टुन्ना बाबा, हियुवा के जिलामंत्री सत्या सिंह, वैश्य समाज उप्र के जिलाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता व नपा के लेखा लिपिक प्रदीप कुमार गुप्ता, बृजेश तिवारी उर्फ गुड्डू, खुर्शीद आलम आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago