बलिया: डीएम ने दिया आदेश— आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए बनेगा आश्रय स्थल

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया जनपद बलिया के लोगो को छुट्टा एवं आवारा गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने हेतु ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना की जाएगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इसके लिए भूमि का चिह्नांकन करें तथा सभी पशु चिकित्सा अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के सहयोग से गोवंशीय आवारा पशुओं का चिन्हांकन करें ।वर्तमान में जनपद में दो गौशाला उपलब्ध है तथा एक गौ संरक्षण केंद्र ग्राम जिगिरिसर विकासखंड मनियर,तहसील सिकंदरपुर बलिया में निर्माण की कार्यवाही चल रही है ।अस्थाई गोवंश आश्रय के लिए चार स्थानों का चयन किया गया। जिसमें ग्राम मझलिया विकास खण्ड बेल्थरा रोड, ग्राम गोपालपुर, विकास खंड चिलकहर,ग्राम करम्मर विकास खण्ड बेरूआरबारी व ग्राम दुल्हुआं विकास खण्ड बेरूआरबारी है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक मिश्र ने बताया की 25 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में इस सम्बन्ध मे एक बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमें जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago