रविवार (6 जनवरी) को बलिया के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन को इस तरह सजाया गया कि इसे देखने वाला हर शख़्स इसकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सका। स्टेशन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के लिए रेलवे प्रशासन की ख़ूब वाहवाही हुई। सोशल मीडिया पर भी इस सजावट के जमकर क़सीदे पढ़े गए।
जिस किसी ने भी इस सजावट के बारे में सुना वह इस नज़ारे को अपनी आंखों से देखने के लिए स्टेशन पहुंच गया और इस भव्य दृष्य को अपने कैमरे में कैद कर लाया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कैमरों में कैद इन्हीं तस्वीरों को शेयर किया जाने लगा और रेलवे प्रशासन की शान में तारीफों के पुल बांधे जाने लगे।
लेकिन तारीफों का यह सिलसिला ज़्यादा देर तक नहीं चला। सुबह होते ही जो लोग इस सजावट के लिए रेलवे प्रशासन की तारीफ़ कर रहे थे, उन्होंने बुरा-भला कहना शुरु कर दिया। अब यह सवाल लाज़मी है कि सुबह होते ही ऐसा क्या हो गया कि रातभर तारीफें बटोरने वाले रेलवे प्रशासन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
तो मामला यह है कि जिस रेलवे प्रशासन ने 6 जनवरी की रात में स्टेशन को शानदार लाइटों से सजाकर सबका दिल जीत लिया था, उसी ने 7 जनवरी की सुबह होते ही सारी लाइटों को हटाकर सजावट को ख़त्म कर दिया। जिससे लोग नाराज़ हो गए और रेलवे प्रशासन की आलोचना करने लगे।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की मानें तो रेलवे प्रशासन ने स्टेशन को इसलिए सजाया था क्योंकि वहां निरीक्षण के लिए रेलवे के एक बड़े अधिकारी आए हुए थे। अधिकारी को दिखाने के लिए ही स्टेशन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जबकि रेलवे प्रशासन ने दावा किया था कि विकास कार्य के मद्देनज़र यह लाइटें स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए लगाई गई हैं।
हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस विकास की अवधि नहीं बताई थी। उन्होंने यह नहीं बताया था कि यह विकास महज़ एक रात का है, जो सुबह होते ही ग़ायब हो जाएगा। अब इलाके के लोग ऐसे विकास की उम्मीद में हैं जो एक रात का न हो बल्कि हमेशा के लिए हो।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…