बलिया- ताबड़तोड़ चोरियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 शातिर चोर सामान सहित गिरफ्तार

बलिया। जनपद के थाना भीमपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों का खुलासा बुधवार को पुलिस ने करते हुए चोरी के आरोप में तीन चोरों को ​गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से चोरी के लैपटाप, मोबाइल व नकदी बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना में अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस की माने तो भीमपुरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बरौली नहर पुलिया के पास से ताबड़तोड़ हो रही चोरियों में शामिल तीन चोर खड़ै है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच वहां से अंकित भारद्वाज पुत्र राधेश्याम भारद्वाज निवासी सराय ककुलत थाना घोसी जनपद मऊ, राहुल राजभर पुत्र लल्लन राजभर निवासी खानपुर बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ तथा आक्रोश राजभर पुत्र राजकपूर राजभर निवासी खानपुर बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से क्षेत्र में घटित चोरी के 03 घटनाओं में चोरी किये गये 01 अदद लैपटाप मय चार्जर,01 अदद सैमसंग मोबाइल,01 अदद रेडमी मोबाइल,01 अदद लावा मोबाइल तथा चोरी के बटवारे के बाद शेष 2500 रू0 बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि घटनाओं में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरपफ्तारी शीघ्र् होगी।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से करीब कुल सम्पत्ति का मूल्य लगभग 45,500/- रुपये की बरामदी की गयी है। गिरफ्तारी एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा मय हमराह, क्राइम ब्रांच संजय सरोज मय टीम रहीं। पर्दाफाश के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 15,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago