बलिया। चेन्नई में आयोजित आल इंडिया टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्वांचल गर्ल्स की टीम भले ही फाइनल में कर्नाटक से हार गई, लेकिन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेटियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी, सीडीओ ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पूर्वांचल गर्ल्स टीम चेन्नई में दस अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए बीते सात अगस्त को चेन्नई के लिए रवाना हुई थी, जहां लीग मैच तथा सेमीफाइनल मैच में तेलंगाना, केरला, तमिलनाडु को पराजित करने के बाद फाइनल में भिड़ंत कर्नाटक के साथ हुई।
लेकिन पूर्वांचल गर्ल्स की टीम कर्नाटक के हाथों 11 रनों से पराजित हो गई। पूर्वांचल गर्ल्स की टीम को रनर्स बनकर ही संतुष्ट होना पड़ा। पूर्वांचल गर्ल्स टीम की ओर से नीतू, सृष्टि उपाध्याय, दृष्टि पांडेय, पूजा पटवा, सोनाली यादव, पूूजा गोंड, निधि, साहीन बेबी, प्रिया, रेशमा, अर्चना, इशिका, पूजा सोनकर टीम में शामिल रही।
इस टूूर्नामेंट में कुल 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर पूर्वांचल के सचिव असलम शेख वारसी, अतर आलम लारी, कोच अनुराग सोनू ने भी टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…