Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के सामने कूदा अधेड़, मौके पर हुई मौत

बलिया के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ अचानक ही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मधुबन ढाला क्रॉसिंग से लगभग 800 मीटर की दूरी पर हुई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से बेल्थरा रोड की ओर आ रही गाड़ी संख्या 15017 (दादर एक्सप्रेस) को देखकर अधेड़ व्यक्ति जानबूझकर रेल पटरी पर लेट गया। ट्रेन के चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन व्यक्ति पटरी से नहीं हटा। इसके बाद ट्रेन उसे कुचलते हुए आगे निकल गई।

पुलिस को मृतक का शव रेल पटरी से चिपका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को हटाकर रेल पटरी को साफ कराया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago