बलिया जिला न्यायालय में 30 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के अनुसार, 65 वर्ष से कम आयु के जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन के पात्र हैं।
जानकारी के मुताबिक, दफ्तरी, प्रॉसेस सर्वर, अर्दली, प्यून, कार्यालय प्यून, फर्राश, चौकीदार, वॉटरमैन, स्वीपर, माली, कुली, भिस्ती और लिफ्टमैन जैसे कुल 30 पदों पर भर्ती निकली हैं।इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 जनवरी को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र और स्वस्थता प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। सभी आवेदन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पास जमा किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को सुबह 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…