बलिया में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 40-40 हजार रुपये में पट्टे बेचे गए हैं। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बेलहरी ब्लॉक के भरखोखा गांव में 30 दिसंबर 2024 को हुए पट्टा आवंटन में ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि दोनों अधिकारियों ने मिलकर प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपये की वसूली कर अपने चहेतों को पट्टे आवंटित किए।
ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लोगों को पैसे न देने पर पट्टे से वंचित कर दिया गया, जबकि गांव के बाहर के लोगों को भी नियम विरुद्ध पट्टे दे दिए गए। इस बीच, बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे फाइलों में हेराफेरी कर जीवित व्यक्ति को मृत और मृत व्यक्ति को जीवित दिखा देते हैं। उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्ट अधिकारी पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा नहीं मिलेगा। वहीं, ग्रामवासियों ने इस पूरे मामले की जांच कर पट्टों को निरस्त करने की मांग की है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…