Categories: बलिया

बलिया के आकाश वर्मा ने SSC JE 2024 की परीक्षा में पाई सफलता, कनिष्ठ अभियंता के रूप में हुए चयनित

बलिया के आकाश वर्मा ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नई दिल्ली द्वारा आयोजित SSC JE 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पद पर हुआ है।

आकाश बसारीकापुर के रहने वाले हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा रामपुर टीटीही के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल प्रेरणा हायर सेकेंडरी स्कूल, राजपुर हल्दी, बलिया से उत्तीर्ण किया। टाउन पॉलीटेक्निक, बलिया से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और एलडीसी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, प्रयागराज से बीटेक किया।

उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरु की और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। आकाश का शिक्षा जीवन कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आकाश की इस सफलता में उनके परिवार, मार्गदर्शकों और मित्रों का भी विशेष योगदान रहा। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रेरणास्रोत दादा जी कपिल वर्मा, मार्गदर्शक रवि शंकर वर्मा और नवीन वर्मा, माता-पिता, गुरुजन और शुभचिंतकों को देते हैं।

उनके पिता राजकुमार वर्मा और माता प्रभावती देवी ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अभिभावकों को बड़ी सीख देते हुए कहा कि एक रोटी कम खाएँ, लेकिन बच्चों को पढ़ाएँ, क्योंकि शिक्षा ही सबसे बड़ी संपत्ति है। आकाश ने भावी प्रतियोगियों को संदेश दिया, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही मंज़िल तक पहुँचाते हैं। जो कुछ अंकों से असफल हुए हैं, वे निराश न हों, बल्कि अपनी तैयारी को और निखारें। अगली बार सफलता अवश्य मिलेगी।”

बता दें कि आकाश ने जिस परीक्षा में सफलता हासिल की है, उसमें देशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक धारकों के लिए 1700 रिक्तियां थीं। प्रीलिम्स और मेंस की दो कठिन परीक्षाओं में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए आकाश ने अंतिम चयन सूची में स्थान प्राप्त किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago