दानिश आजाद अंसारी की पहल, पूर्वांचल के बुनकरों के लिए केंद्रीय मंत्री से बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्रालय के मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने पूर्वांचल के बुनकरों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की अपील की।

राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बनारस, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर और बलिया जैसे जिलों में बुनकरों की बड़ी संख्या है, और यदि इन बुनकरों को उचित प्रोत्साहन और समर्थन मिलता है, तो यह क्षेत्र उच्च गुणवत्ता और वैश्विक निर्यात योग्य उत्पादों का उत्पादन करने में सक्षम हो सकता है, जिससे इन बुनकरों की आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हो सकती है।

इसके साथ ही, राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बलिया जिले में बुनकरों के लिए इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स स्थापित करने का अनुरोध भी किया। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यमंत्री की सराहना की और अपने संदेश में कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही बलिया में बुनकरों के लिए इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स की स्थापना शुरू करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिशा में कार्य अब से ही प्रारंभ कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

7 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago