बलिया- कथित ओझा ने झाड़फूक के बहाने किशोरी संग किया छेड़छाड़

बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव में एक साठ वर्षीय कथित ओझा द्वारा झाड़फूक के बहाने किशोर के साथ छेड़छाड़ करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। घटना के बाद मौका पाकर ​कथित ओझा भाग जाने में सफल रहा। घटना के गांव में तनाम व्याप्त है। पुलिस कथित ओझा की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव मे शुक्रवार की दोपहर कथित ओझा लाला चौहान द्वारा चौदह वर्षीय किशोरी को झाड़फूक के बहाने बहला फूसलाकर सुनशान इलाके में स्थित एक ट्यूबेल पर ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसपर बालिका द्वारा शोर मचाने पर उसकी आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका को आजाद कराया। वहीं ग्रामीणों को आता देख कथित ओझा मौका पाकर भाग जाने में सफल रहा। इस घटना के बाद गांव में तनाव है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे गड़वार थाना के एसओ राम सिंह ने बताया कि इस बाबत पूछताछ की जा रही है। बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर ली गयी है। कथित ओझा की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago