बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने नगर निकायों में गत वर्ष की भांति 2019 में भी साप्ताहिक बंदी के दिवसों का अनुमोदन किया है। उन्होंने बताया की नगर पालिका बलिया क्षेत्र-1 व नगर पालिका बलिया क्षेत्र सस्ते गल्ले की दुकाने चाहे किसी भी संस्था द्वारा चलाई जा रही हो, उनकी रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी ।
नगर पालिका क्षेत्र रसड़ा की साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को, टाउन एरिया सहतवार ,बांसडीह एवं नोटिफाइड एरिया रेवती क्षेत्र की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को ,टाउन एरिया बेल्थरा रोड की साप्ताहिक बंदी सोमवार को ,टाउन एरिया चितबड़ागांव तथा नोटिफाइड एरिया मनियर एवं सिकंदरपुर क्षेत्र की साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को रहेगी ।
केस प्रसाधन की दुकानों की साप्ताहिक बंदी नगर पालिका बलिया व रसड़ा में शनिवार को रहेगी। सहतवार, बांसडीह, रेवती में मंगलवार को बेल्थरारोड में सोमवार को, चितबड़ागांव मनियर,व सिकंदरपुर में सोमवार को रहेगी ।
जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट तथा सभी उप जिलामजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया है कि वह साप्ताहिक बंदी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…