आक्रोशित महिलाओं ने किया सड़क जाम

बलिया। जनपद के नगरा—बिल्थरारोड मार्ग के परसिया गॉव के पास गुरुवार की सुबह डेढ़ दर्जन महिलाये सड़क पर बोल्डर डाल कर छोड़ देने से आक्रोशित होकर सड़क के बीचों बीच बैठ धरना प्रदर्शन किया। महिलाओ के सड़क पर आने की खबर फैलते ही आस पास के ग्रामीण भी पहुंच गए। जिससे नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सम्पर्क मार्ग को एक सप्ताह में ठीक करने के आश्वाशन के बाद जाम समाप्त हुआ। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

बताया जाता है कि क्षेत्र के मुहम्मदपुर गॉव के सम्पर्क मार्ग पर कार्य दायीं संस्था पी डब्ल्यू डी द्वारा 6 माह पहले बोल्डर डाल कर छोड़ दिया गया । बोल्डर पर भसी डाल कर रोलर नही चलाया गया । जिससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था।सबसे अधिक परेशानी इस गॉव की महिलाओं को था। वही इस सम्पर्क मार्ग पर एक दर्जन लोग वाहन और साइकिल से गिर कर घायल हो चुके है। ग्रामीणों ने डेढ़ किमी लम्बे सम्पर्क मार्ग पर बोल्डर पर रोलर चलाने के लिए कार्य दायीं संस्था के अलावे एसडीएम बेल्थरारोड से भी गुहार लगाई थी।

कार्यदाई संस्था पर गुहार का कोई असर नही पड़ा। अंततः आक्रोशित होकर मोहम्मदपुर गांव की एक दर्जन महिलाए शहमीना की अगुवाई में नगरा बेल्थरा मार्ग के परसिया चट्टी के समिप रोड पर आ गई और सड़क के बीच मे बैठ गई।यह खबर परसिया, चकिया, मोहम्मदपुर फैलते ही ग्रामीण भी महिलाओं के समर्थन में सड़क पर आ गए।जिससे नगरा बेल्थरा मार्ग पर आवागमन ठप होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीणों के सड़क पर उतरने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष नगरा जाम स्थल पर पहुच गए। ग्रामीणों की समस्या जानने के बाद थाना प्रभारी द्वारिका प्रसाद पांडेय ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों व उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड से वार्ता की।

अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर काम कराने के आश्वासन पर महिलाओ व ग्रामीणों ने डेढ़ घण्टे बाद जाम समाप्त कर दिया।इस मौके पर क्रय विक्रय समिति सियर के अध्यक्ष हरिवंश यादव,कुद्दुस अंसारी, मो आसिफ आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

13 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago