बलिया। जनपद की बांसडीह क्षेत्र के राजागांव खरौनी में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 150 लीटर अवैध शराब के साथ पांच कुन्तल लहन बरामद किया वहीं शराब बनाने वाली पांच भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
पुलिस की माने तो कच्ची अपमिश्रित शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को राजागाँव खरौनी में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को एक सौ पचास लीटर अवैध शराब बरामद किया हैं। पाँच कुन्तल लहन के साथ भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
वहीं पुलिस की गाड़ी देखकर भगदड़ की स्थिति हो गई। जिससे शराब बनाने वाले फरार हो गये। पुलिस ने वहाँ पर विभिन्न जगहों से एक सौ पचास लीटर कच्ची शराब को बरामद कर थाने ले आई। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…