देश के किसी भी कोने में किसान बेच सकते है अपना अनाज- आनंद स्वरूप शुक्ल:

बलिया डेस्क : बलिया में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूपी सरकार के मंत्री और बलिया से विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने कृषि बिल पर कहा कि कृषि अनुबंध अधिनियम के तहत अब किसानों को उनकी आय में दोगुना लाभ होगा। फसल लगाने से पहले किसानों के फसल का अनुबंध होगा। इसके तहत उनके फसल की उचित कीमत मिल सकेगी। अब बिचौलियों एवं दलालों की नहीं, बल्कि किसानों की चलेगी। कृषि सुधार में व्यापक स्तर पर कार्य किये गये है। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब यूरिया की किल्लत नहीं है, जबकि पहले यूरिया में व्यापक स्तर पर कालाबाजारी होती थी। योगी सरकार ने कालाबाजारी को जड़ से खत्म कर दिया है। प्रदेश में अब कृषि के नये आयाम उभरकर सामने आ रहा है। रवि एवं खरीफ के फसलों के उत्पादन में भी  किसानों को बेहतर लाभ हुआ है।

पूर्व की सरकारों में किसानों को बिजली पर्याप्त नहीं मिलती थी। इसके कारण खेतों की सिंचाई बाधित होती थी। इस सरकार ने किसानों को पर्याप्त बिजली देने का काम किया है। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। एक देश और एक बाजार से किसानों को अब बेहतर लाभ मिलेगा। किसान स्वतंत्र है और अनुबंध के माध्यम से वह पूरी तरह लाभान्वित होेगा। प्रदेश सरकार किसानों के हित में बेहतर कार्य कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago