बैरिया विधायक को कुमार विश्वास ने लिया आड़े हाथ, तो सुरेंद्र सिंह ने दिया ये जवाब !

बलिया डेस्क : अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ रही रे’प की घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। शनिवार को उन्होंने कहा था कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं।

इसका विडियो मीडिया में आने के बाद विधायक की चौतरफा आलोचना हो रही हैं। तो वहीँ कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी निशाने पर लिया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या जिन बच्चियों के साथ दुष्कृत्य हुआ, उनके परिवार वालों ने बच्चियों को अच्छे संस्कार नहीं दिए?

 

उन्होंने लिखा है कि बड़े से बड़ा पार्टी भक्त इन विधायक जी की जहालत को जस्टिफाई कर के बताए? कुतर्कों की और सोच की नीचता कहां तक है, पता तो चले?

वहीँ अब कुमार विश्वास के बयान पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने ट्वीट कर लिखा  ” हमें लगता है कुमार विश्वास आपने  मेरे बयान को ठीक से नहीं सुना या पूरा नहीं सुना, आप भी वामपंथी मिडिया वालों की तरह ‘लड़की’शब्द पकड़ कर अर्थ का अनर्थ निकालने लगे। मैं यह फिर दुहरा रहा हूं अभिभावकों द्वारा बच्चों को संस्कारित और नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए”।

बता दें की शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर माता-पिता अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें तो बला’त्का’र की घट’नाओं को रोका जा सकता है।

ब’लात्का’र के मामलों में सरकार को ज़िम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब’ला’त्कार की घटनाओं को शासन के डं’डे से नहीं रोका जा सकता।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago