बलिया डेस्क : आज रविवार को खरवार जन जाति अधिकार मंच की एक सभा सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय जी के आवास पर आयोजित हुई. सभा की अध्यक्षता खरवार समाज के वरिष्ठ नेता हृदय मोहन खरवार जी आर संचालक कमलेश खरवार ने किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद बने समाज के हर आदमी को सम्मान और अधिकार मिलेगा. उन्होंने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को खरवार समाज के दुश्मन बताया. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती है तो हम लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ता.
उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा की सरकार आती है तो खरवार समाज को जाति प्रमाण पत्र से वंचित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अख्तियार किए जाते हैं. मुख्य अतिथि नारद राय ने अपने आवास पर आए सैकड़ों खरवार समाज के लोगों का स्वागत किया और कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी और मैं स्वयं जब कभी भी खरवार समाज जब ढूंढा है. मैं खड़ा रहा हूं और जब भी जरूरत पड़ेगी तो खड़ा रहने का काम करूंगा.
उन्होंने कहा की आपने जो मांग पत्र हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी को मेरे माध्यम से भेजने के लिए दिया है उसे सम्मान के साथ अपने नेता माननीय अखिलेश यादव जी जी तक पहुंचऊंगा और आप जैसा चाहते हैं वैसा करेगे. यह भरोसा देना चाहता हूं वैसे माननीय अखिलेश यादव जी ने ऐलान कर दिया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो आप लोगों का जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार आपके घर तक पहुंचाएगा .
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…