दिव्यांगों का उपकरण वितरण विकास खंडवार तिथि निर्धारित

बलिया। ऐसे दिव्यांग, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से कोई सहायक उपकरण प्राप्त नहीं किया है। उनका पहले चिन्हांकन और फिर सहायक उपकरण का वितरण हर ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। विद्यार्थी होने की दशा में एक वर्ष की समयसीमा है।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इसके लिए 16 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक में कैम्प की तिथि भी निर्धारित कर दी है। कैम्प के आयोजन की जिम्मेदारी सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी की होगी। चिन्हांकन के लिए दिव्यांग जनों को अपने विकास खंड पर आय प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान का भी मान्य), एक पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड भी साथ में लाना अनिवार्य होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विकास खंड दुबहड़ में 15 जनवरी को, गड़वार में 16 को, बेरूआरबारी में 17 को, हनुमानगंज में 18 को, मनियर में 19 को, बैरिया में 20 को, मुरलीछपरा में 21 को, पंदह में 22 को, नवानगर में 23 को, बेलहरी में 24 को, रेवती में 25 को, बांसडीह में 29 को, नगरा में 30 को और विकास खंड चिलकहर में 31 जनवरी को होगा। इसी प्रकार विकास खंड सोहांव में 1 फरवरी को, रसड़ा में 2 को और सीयर में 3 फरवरी को कैम्प लगाकर चिन्हांकन का कार्य होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago