नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है सिकन्दरपुर नगर पंचायत वासी

बलिया। नगर पंचायत सिकन्दरपुर के वार्ड नम्बर 15 में सड़क पर जलजमाव होने से राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास के लोग पानी से निकलने वाली बदबू के कारण पैदल चलने से कर रहे परहेज करते नजर आ रहे है। जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। वहीं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समस्या से अंजान बने हुए है।

बताया जाता है कि नगर के कई इलाकों में सालों भर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। सड़कों पर नाले का पानी बहने से स्थिति और भी विकराल हो जाती है। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण नगरवासियों को ऐसी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। घरों में घुसने में हो रही परेशानी।

कुछ ऐसा ही हाल है नगर के वार्ड 15 स्थित जकाउल्लाह खान के घर के आगे रोड पर रहने वाले लोगों की उनकी परेशानी देखी जा सकती है। सड़क किनारे बने नाला में पानी का जमाव सालों भर रहता है। नाला से पानी निकासी की व्यस्था चौपट हो चुकी है। हालांकि पहले इसी नाला से पानी की निकासी हुआ करता था।

पिछले दो सप्ताह से नाला के दोनो तरफ पानी की निकासी लगभग ठप्प पड़ गयी है। अब नौबत यह है कि नाले का पानी एक सप्ताह से सड़क पर फैला पड़ा है। लोगों के घरों के सामने जमा हो गया है। घर में प्रवेश करने के लिये नाला के गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। घरों से निकलने वाला गंदा जल घरों में ही रह जाता है। दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नप प्रशासन उनकी इस समस्या को अभी तक देखने को भी नही आए हैं। सड़क पर फैले नाला के पानी से दुर्गध निकलता है। जिससे उन लोगों के लिये जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि इस नाले से सटा बड़ा नाला जिससे कि सारा पानी बहता है महीनों से कूड़े कचरे के ढेर से भरा पड़ा है जिसकी सफाई नहीं कराई गई इसी कारण छोटे नाले का पानी सड़क पर ही जमा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधि सहित सभासद तक से समस्या के समाधान के लिये गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही होई है। वार्ड के सभासद मुमताज खान से पूछे जाने पर उन्हों ने कहा कि इसकी सूचना मैंने उसी सयम नगर पंचायत पर जाकर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

13 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago