जाने बैरिया में अब तक कितने कोरोना संदिग्ध की हुई जांच


बैरिया. तहसील बैरिया क्षेत्र अंतर्गत अब तक 725 कोरोना वायरस के संक्रमण से शंका से प्रभावित बाहर से आए लोगों का स्थानीय चिकित्सकों ने उनके घर जाकर कोरोना वायरस की औपचारिक जांच की और 14 दिनों तक उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन रहने की सलाह दिया. गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को स्थानीय क्षेत्र में रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ इन दिनों जुटे हुये है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा को केंद्र मानकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा व प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र कोटवां में विधिवत स्वास्थ सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है. जिसके द्वारा किसी भी गांव में बाहर से अपने घर लौटे नागरिकों अथवा कोरोना संक्रमित शंका प्रभावित लोगों की सूचना मिलते ही यह टीम उसके घर जाकर कोरोना वायरस की प्राथमिक जांच करती है और उसको घर पर ही 14 दिनों के लिए कवारंइन रहने की सलाह दी जा रही है.
प्राप्त सूचना के आधार पर अब तक स्वास्थ्य सर्विलांस टीम सोनबरसा द्वारा 140 व्यक्तियों, प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र, मुरलीछपरा द्वारा 258 जिसमें 15 विदेश से आये लोग भी शामिल है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां की टीम द्वारा मंगलवार की शाम तक 327 लोगों का उनके घर जाकर चेकप किया गया है और उन्हें 14 दिनों तक एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा के चिकित्सक प्रभारी डा.विजय यादव ने बताया कि सभी केंद्रों को आपातकालीन सेवाओं में तब्दील कर दिया गया है और चौबीसों घण्टों इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध है. कोटवां व मुरलीछपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए तीन-तीन और सीएचसी सोनबरसा के लिये दो एम्बुलेंस सेवाएं 24 घण्टें उपलब्ध है. डा. यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था सोनबरसा में तो नहीं है, लेकिन ऐसे मरीजों को हम तत्काल एम्बुलेंस सेवा द्वारा सदर अस्पताल को रेफर कर देते हैं. उन्होंने बताया कि सोनबरसा में दो बेड पुरुष और चार बेड महिलाओं के लिए आईसोलेशन वार्ड की इमरजेंसी व्यवस्था भी की गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

21 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago