चुनाव करीब आ गइल बा त.. ये लोग भी हो गए हैं सक्रिय!

बलिया। चुनावी विगुल क्या बजा लोग आज से ही चुनावी रंग में रंगते दिख रहे है। चुनावी सरगर्मी का आलम यह है कि चुनावी भविष्यवाणी करने वाले लोग अपने हिसाब से चुनाव माहौल बनाते व बिगाड़ते हैं। राजनीति का खेल के माहिर बस अपनी गुणा गणित में लगे हैं। हर कोई अपनी अपनी पार्टी को जीताने व विरोधियों को हराने की जुगत में लगा है।

कुछ इसी तरह का माहौल इस समय चल रहा है। गांव-गिरावं की तरफ लग्जरी गाड़ियां कूच करने लगी हैं। टोला- टोला दावत भी..ठंड का मौसम भी राजनीतिक गतिविधियों से गरमाने लगा है। नेता जी अब लग्जरी गाड़ियों का शीशा गिराकर उतरते नजर आ रहे हैं। यह सब सोचते हुए नागरिक अपने दरवाजे के बारह टहल रहा था। इसी बीच एक पार्टी का गर्दन में गमछा लगाए दस की संख्या में लोग आकर उससे कहते हैं कि गांव में आज नेता जी का कार्यक्रम है। आपको भी रहना है नेता जी ने कहा है। नागरिक इनकी उत्साहित बातों को सुनकर आने को कह देता है। इन लोगों के जाने के बाद नागरिक सोच में पड़ जाता है और कहता है कि गांव में त एको काम भइबे न कइल। एकरा बादो इ लोग उत्साहित हैं।

अब चुनाव करीब आ गइल बा त ये लोग भी सक्रिय हो गए हैं। अभी यह सोच ही रहा था कि गांव में धरीक्षन व जीतन में नेता के कार्यक्रम को लेकर मारपीट होने लगती है। यह सुनकर नागरिक भी इनके दरवाजे पर पहुंचता है तो पता चलता है कि दोनों पक्ष थाने गए हैं। नागरिक भी थाने पहुंचता है तो देखता है जिसको ज्यादा चोट लगी है उसी को पुलिस बैठा रखी है। साथ ही उसे तरह-तरह की धमकी भी दे रही है। इस बीच चोट खाए व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव दारोगा पर फोन से एक नेता जी बना रहे हैं। दारोगा सबकुछ सही जानते हुए भी गाली देते हुए उसे बंद कर देते हैं।

नागरिक इस पर टोकता है तो वह कहता है जाइए आप ज्यादा नेता गिरी न करें। इस पर वह गांव के किशुन व बिशुन के साथ गांव की तरफ चल देता है। गांव में नेता जी अपने सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। लोगों की तालियां बटोर रहे हैं। इसमें मारपीट करने वाला एक पक्ष भी बैठा है। किशन व बिशुन नागरिक से कहते हैं यार यह तो यहां बैठा हुआ है। नागरिक वहां से सबकुछ देखते हुए चल देता है। कुछ ही देर बाद दूसरे दल के नेता का भी आगमन गांव के दूसरे टोला में हो जाता है। वे अपने चौपाल में सरकार की योजनाओं को फर्जी करार देने को कई तरह के तर्क जनता के बीच रख रहे हैं। इस पर नागरिक किशुन, बिशुन के साथ चट्टी पर आ जाता है। यहां पर चाय की मांग करता है तभी गांव में नेताओं के आगमन पर बहस शुरू हो गई।

इस पर नागरिक कहता है अरे यार आप लोग क्या नहीं समझ रहे कि एक नेता बताने आए हैं तो दूसरा भी आकर समझा गए। हमारे गांव के दो लोगों के बीच के मामले को कोई नहीं सुलझा पाया। ये सभी हम सभी को बांटकर अपनी गोटी सेट करने में लगे हैं। अब तो कम से कम हम सभी को जागना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago