अरविंद राजभर ने किया दावा टूट जायेगा गठबंधन का तिलिस्म

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर विशेष सक्रिय सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रक का आयोजन किया गया। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने वाराणसी मंडल के मड़ुवाडीह के संतलाल पटेल, जंसा के अमरनाथ पटेल, हीरा पासवान, राजेश राजभर आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता का कार्ड प्रदान किया।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री राजभर ने कहा कि सरकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की आर्थिक आधार पर आरक्षण, पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण के वर्गीकरण, एमए तक व तकनीकी शिक्षा निःशुल्क देने, आईएएस, पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिये प्रत्येक जनपद में निःशुल्क कोचिंग खोलने, छात्रवृत्ति को शत् प्रतिशत अवमुक्त करने आदि मांगों पर अमल कर लेती है, तो महागठबंधन की ताकत छिन्न भिन्न हो जायेगी। और देश में पुनः एनडीए की सरकार कायम हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी मांगे नई नहीं इसका समर्थन अब आरएसएस मुखिया मोहन भागवत भी करने लगे है। कहा कि व्यवस्था में यदि कमी है तो इसकी शिकायत से घबड़ाने की बजाय सुधार पर ध्यान दिया जाना चाहिये। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह आदिकाल से चला आ रहा है। भाजपा हमारे मांगों का सम्मान करती है तो हम साथ लड़ेंगे वैसे हमसे भी अन्य दलों के नेता वार्ता कर रहे है।

उन्होंने एनडीए के तहत चुनाव लड़ने के लिये कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक यादव, मुकेश यादव, जयराम चैहान, बुद्धिराज राजभर, नंदू राजभर, डा. बीपी यादव, रूद्रप्रताप सिंह, दिनेश राजभर, विश्वजीत सिंह आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

13 minutes ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago