क्षेत्रीय दलों में सबसे अमीर है समाजवादी पार्टी, 635 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति

राजनीतिक दलों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है फिर चाहे राष्ट्रीय दल हों या क्षेत्रीय पार्टियां. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति की कीमत 635 करोड़ रुपये है जो कि किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की तुलना में सबसे ज्यादा है. एडीआर ने ये आंकड़े 2011-12 और 2015-16 में इन दलों की ओर से चुनाव आयोग और इनकम टैक्स को दी गई जानकारी के आधार पर जुटाए हैं. रिपोर्ट की मुताबिक साल 2011-12 और 2015-16 में समाजवादी पार्टी की संपत्ति में 198 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

वित्तीय वर्ष 2011-12 में सपा की कुल संपत्ति 212.86 करोड़ थी जो कि साल 2015-16 में बढ़कर 634.96 करोड़ हो गई. एआईएडीएमके की संपत्ति जहां साल 2011-12 में 88.21 करोड़ रुपये थी वो साल 2015-16 में 155 फीसदी बढ़ गई और उसकी संपत्ति 224.87 करोड़ आंकी गई.

आपको बता दें कि पार्टियों ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें अचल संपत्ति, लोन, एडवांस, एफडीआर, टीडीएस और निवेश और अन्य संपत्तियां शामिल हैं. साल 2015-16 में सबसे ज्यादा संपत्तियां एफडीआर में आंकी गई हैं. जो कि करीब 1054.8 करोड़ रुपये है. जिन पार्टियों पर सबसे ज्यादा कर्ज है उनमें पहले नंबर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति और तेलुगू देसम पार्टी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago