बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप शुक्रवार देर शाम घी व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख नगदी सहित बाइक लूट ली. घायल अवस्था में पड़े व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से डाॅक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक व्यापारी दुकानदारों से तगादा कर घर लौट रहा था. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
बता दें कि शहर कोतवाली इलाके के गुदरी बाजार निवासी रामगोविंद राम तेल-घी का व्यापारी है. वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैरिया से तगादा करके वापस घर लौट रहा था. गहलौत बस्ती और भरसौता पेट्रोल पंप के बीच में एक बाइक पर बैठे तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया. जब वह नहीं रुके तो बाइक सवारों ने गोली चला दी.
जो व्यापारी के पैर में लगी. मौका देख बदमाश मोटर साइकिल सहित डिकी में रखी एक लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घायल व्यापारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां से डाॅक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…