किशोरी को मां की डांट गुजरी नागवार, फांसी लगाकर दे दी जान

बलिया। जनपद ​के सिकन्दरपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा जिन्दापुर में शुक्रवार की रात एक किशोरी ने मां की डांट से आहत होकर दुपट्टा के सहारे फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्म हत्या की जानकारी होते ही परिवारवालों में कोहराम मच गया। जबकि गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी उतिल राजभर की पत्नी किसी कार्यवश मनियर गई थी। मां की माने तो शाम को करीब सात बजे उनकी पुत्री कुसुम उर्फ मुन्नी 17 वर्ष ने अपनी मां से बात किया। बातचीत के दौरान मां ने कुसुम को किसी बात पर डांट दिया जिससे वह रोने लगी।

इसी बीच कुसुम ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर कोई सामान खरीदने के लिए दूकान पर भेज दिया। इसी बीच कुसुम ने दुपट्टा के सहारे मकान के टिन शेड में लगे पाइप में फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल कर जान दे दी। थोड़ी देर बाद उसका भाई जैसे ही घर पहुंचा तो देखा की बहन फांसी के फंदे पर झूल रही है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर—शाराबा सुन आसपास के लोग इक्ठठा हो गये।

किशोरी को फांसी पर झूलता देख सभी सन्न रह गये। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी कुसुम की मां और पुलिस को भी सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ​किशोरी के शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago