अंर्तराज्यीय गांजा तस्करों के पास ​से मिला 2 लाख 56 हजार का गांजा

बलिया। जनपद की बांसडीहरोड पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से पांच अंर्तराज्यीय गांजा तस्करों को 32.810 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 56 हजार रुपये बतायी जा रही है। वहीं उनके पास से दो चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया।

पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष बांसडीह रोड़ व प्रभारी स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रुप से बांसडीह रोड़ तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान रोहुआ रोड़ की ओर से आ रहे 02 चार पहिया वाहन इनोवा तथा पीकप को रोका गया। पुलिस को देख वाहन बैठे व्यक्ति उतर कर भागने का प्रयास किया, जिनको दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

हिरासत में लिये व्यक्तियों में अपना नाम सूरज दास पुत्र शिवनरायन दास निवासी मालीपुर थाना उभांव बलिया, अंकित सिंह पुत्र मिथिलश सिंह निवासी शोभा छपरा थाना बैरिया बलिया, पियूष कुमार उर्फ अनुज कुमार सिंह पुत्र स्व0 टीपन सिंह निवासी शोभा छपरा थाना बैरिया बलिया, नीतेश सिंह पुत्र तुलसी सिंह निवासी टोला रिसाल राय थाना बैरिया बलिया। (सरगना), बरमेश्वर सिंह पुत्र सूर्यनारायन सिंह निवासी टोला रिसाल राय थाना बैरिया बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं छानबीन के दौरान वाहन से 06 पैकेट से कुल 32.810 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी मार्केट वैल्यू 2 लाख 56 हजार रूपये बतायी जा रही है। पूछताछ बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा कम दाम में क्रय करके बिहार,गोरखपुर,देवरिया व बलिया में बेचते हैं। वे गांजा गोरखपुर बेचने जा रहे थे कि पकड़ लिये गये। हम लोगों का सरगना नीतेष सिंह है। वाहनों का कागजात न होने के कारण एम.वी एक्ट में सीज कर, अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25000-रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago