बलिया। माॅरीशस के प्रधानमंत्री के घर को तलाशने के लिये विगत दिनों रसड़ा आये। माॅरीशस उच्चायुक्त के अपील पर जहां प्रशानिक अमला व आमजन माॅरीशस के प्रधानमंत्री का घर तलाशने प्रयास में जी—जान से जुटा हुआ है।
वहीं ब्लाॅक के अठिला गांव के एक परिवार के द्वारा प्रधानमंत्री का घर का नाता उनसे होने के दावे के कारण प्रधानमंत्री के घर खोजने की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि तहसील प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को तहसीलदार शिवधर राम ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अपनी टीम के साथ अठिला गांव के उक्त दावेदार के घर जाकर बुजुर्ग लोगों से काफी कुछ वार्ता किया।
इस सम्बंध में जब तहसीलदार रसड़ा से सच्चाई जानने की कोशिश की गयी तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। जिसके बिना पर यह कहा जाये कि प्रधानमंत्री का घर अठिला में ही है। कुल मिलाकर उन्होंने इसे दावे को जनश्रुतियां बताते हुए अंतिम निर्णय आने तक जांच जारी रखने की बात कही।
कहा कि उच्चायुक्त के अनुसार अन्य तथ्यों के साथ माॅरीशस के प्रधानमंत्री का घर रोसड़ा अर्थात रसड़ा में होना बताया गया है। इसी प्रकार के कई प्रमाणों को लेकर छानबीन की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…