बलिया। जनपद के बांसडीह तहसील में उपजिलाधिकारी एवं बांसडीह पुलिस ने रविवार को सांरगपुर में छापेमारी कर एक कोटेदार के गोदाम से 23 बोरी खाद्द्यान्न पकड़ा। एसडीएम ने बरामद खाद्वान को थाने भिजवाया वहीं गोदाम को सील कर दिया। इस छापेमारी से कोटेदारों में हड़कम्प है।
बताया जाता है कि बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह को किसी प्रकार से सारंगपुर में गोरख नाथ बिन्द के घर पर सरकारी खाद्यान होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी समेत पूर्ती निरीक्षक राहुल भारती को दी। सूचना पाकर मौके पर सारंगपुर पहुँचे उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और पूर्ति निरीक्षक राहुल भारती ने कोटेदार चन्द्रमा यादव के गोदाम को सील कर दिया और गोरख नाथ बिन्द के घर से खाद्यान बरामद कर कोतवाली ले आये।
इस बाबत पूछने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक व पुलिस को कोटेदार के खाद्यान्न की दुकान को सील करने और स्टॉक चेक करने व खाद्यान्न को कोतवाली में ले आने के निर्देश दिए गए हैं। गलत पाए जाने पर उक्त कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…