बलिया। जनपद के तहसील बिल्थरारोड में निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचे जाने पर चार उर्वरक की दुकानों को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने चौकिया मोड़ पर स्थित चार उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया तो कई सारी कमियां मिल गई।
मैसर्स शुभम खाद भंडार, कृषि सेवा केंद्र, आशुतोष खाद भंडार केंद्र व दित्या खाद भंडार पर कृषि अधिकारी ने जांच की। इस दौरान स्टॉक एवं मूल्य अंकित नहीं हुआ मिला जो कि प्रथम दृष्टया कालाबाजारी को दर्शाता है। वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी बातचीत करने पर पता चला कि विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया उर्वरक बिक्री की जाती है और इतना मूल्य नहीं देने पर खाद नहीं देने की चेतावनी दी जाती है।
स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत भी दी। इस पर कृषि अधिकारी ने चारों विक्रय केंद्रों के विक्रय प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया। आशुतोष खाद भंडार पर पीओएस मशीन का संचालन नहीं होने के साथ घोर कालाबाजारी की आशंका पर सील भी कराया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…