बलिया: “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” का ऐसे उठाये लाभ

बलिया। “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के के विकास के लिए “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” संचालित की जा रही है ।

इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगर जैसे -बढ़ई ,दर्जी ,टोकरी बुनकर ,नाई ,सुनार ,लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची ,राजमिस्त्री एवं हस्तशिल्पयों के आजीविका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जाएगा ।पारंपरिक कारीगरों की कौशल वृद्धि हेतु उन्हें उत्तर प्रदेश कौशल मिशन के आरपीएल से जला तक सम्भव हो सकेगा,जोड़ा जाएगा। इससे इतर ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए मास्टर क्राफ्ट्समैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत आज आच्छादित पारंपरिक कारीगरों एवं दस्तकारो को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क एवं आवासीय होगा। छह दिवसीय प्रशिक्षण स्थल तहसील अथवा जनपद मुख्यालय पर होगा ।

प्रशिक्षण का ट्रेड वार पाठ्यक्रम उद्योग निदेशालय में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित किया जाएगा ।प्रशिक्षण आईटीआई ,उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रशिक्षण केंद्र अथवा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा चयनित संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा ।प्रत्येक बैच में अधिकतम 25 लोग होंगे ।

उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यम प्रोत्साहन केंद्र बलिया अनुराग यादव ने सूचित किया है कि इच्छुक व्यक्ति जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र बलिया में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

19 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago