इस होली रंग में भीग जाए आपका मोबाइल तो सबसे पहले करें ये काम

रंगों का  त्यौहार होली वैसे तो खुशियों का त्यौहार है लेकिन कई बार इस त्यौहार में थोड़ी सी लापरवाही के वजह से हजारों की चपत लग जाती है. दोस्तों और परिवारों वालों के साथ होली खेलते समय कई बार हम इस तरह मशगुल हो जाते है कि अपने स्मार्टफोन का ख्याल ही नहीं रहता. लेकिन क्या आपको पता रंग खेलते वक्त अगर आपका स्मार्टफोन भीग जाए तो सिर्फ कुछ चीजों का ध्यान में रख आप स्मार्टफोन की वजह से होने वाले बड़े नुकसान से खुद बचा सकते है. आइये जानते हैं वो टिप्स, जो आपका हजारों का फायदा करा सकती हैं…

स्मार्टफोन भीग जाने के बाद कई बार वारंटी क्लेम न होने के डर से भीग जाने की बात से इंकार करते हैं. लेकिन बेहतर है सर्विस सेंटर में जब भी मोबाइल भीग जाने के बाद जाएं तो सही जानकारी दें क्योंकि कई बार मोबाइल की वारंटी में ‘एक्सीडेंटल ऑक्सीडेशन’ जैसी गारंटी भी शामिल होती है. बेहतर होगा फोन के गारंटी से जुड़ें क्लेम ठीक तरह से पढ़ें.

स्मार्टफोन का इलेक्ट्रॉनिक इंटरनल सर्किट बेहद नाजुक होता है इसलिए फोन भीग जाने की स्थिति में कभी भी हेयर ड्रायर इस्तेमाल न करें. इससे सर्किट में ज्यादा खराबी आ सकती है.

एक बार पानी या होली के रंग भीग जाने के बाद फोन के किसी बटन को दबाना नहीं चाहिए और न ही चार्जर या एअरफोन प्लग-इन करना चाहिए. इससे पानी इंटरनल सर्किट में पहुंच सकता है.

पानी या रंग में  भीग जाने के बाद जरुरी है स्मार्टफोन को जल्द से जल्द स्विच ऑफ कर देना चाहिए.

पानी में भीग जाने की स्थिति में स्मार्टफोन को जल्द से जल्द ठीक से साफ़ करना चाहिए. इसके साथ ही हो सके तो स्मार्टफोन को कुछ देर के लिए चावल से भरे किसी बैग में रख देना चाहिए. इससे फोन में मौजूद नमी जल्दी सूख जाएगी.

इसके अलावा स्मार्टफोन पानी या रंग में भीग जाने की स्थिति में कुछ देर के लिए धूप में रख कर सुखाया जा सकता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago