बलिया- बलिया के सांसद भरत सिंह ने रेलमंत्री पियूष गोयल से उनके आवास पर मिलकर जिले में रेल विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए विकास कार्यों संग नई ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव की बातें रेल मंत्री के समक्ष रखीं। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक सांसद भरत सिंह ने फ़ोन पर उनके सववादाता को बताया कि बलिया में रेलवे के विकास के संबंध में रेलमंत्री को बताया कि बलिया धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ एक व्यापारिक केंद्र भी है। यहां प्रतिदिन लाखों यात्री सीधे महानगरों एवं व्यापारिक केन्द्रों के लिए रेल सेवा नहीं होने के कारण अन्यत्र जैसे बक्सर, वाराणसी एवं छपरा से रेल सेवा लेते हैं जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अगर जल्द से जल्द वा¨शग पिट जो स्वीकृत है का शिलान्यास हो गया है तो लम्बी दूरी की रेल सेवा बलिया से सुगम हो जाएगी। सांसद ने बलिया से सभी महानगरों के लिए सीधी रेलसेवा जल्द से जल्द आरंभ करने की मांग करते हुए सुरेमनपुर में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। इस पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने सकारात्मक पहल करते हुए तत्काल बलिया में वा¨शग पिट एवं अन्य रेल विकास कार्यों को समयान्तर्गत पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सांसद के अनुरोध पर भृगु एक्सप्रेस के सभी कोचों को बदलकर नए कोच लगाने एवं सप्ताह में भृगु एक्सप्रेस को तीन दिन चलाने के साथ गोंदिया एवं सारनाथ एक्सप्रेस को सुरेमनपुर में ठहराव को स्वीकृति दे दी है। रेलमंत्री ने सांसद का आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का सुरेमनपुर स्टेशन पर ठहराव का आदेश बोर्ड द्वारा निर्गत कर दिया जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
View Comments
बलिया खबर वेब साइट में दैनिक जागरण का जिक्र। पत्रकारिता में ऐसी गलती अक्षम्य होती है महानुभव।
दैनिक जागरण का जिक्र इस लिए किया गया है चुकी वो खबर दैनिक जागरण से ली गई है