थानाध्यक्ष पर हाथ छोड़ने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति गिरफ्तार

बलिया। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई-मारपीट करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविंद्रनाथ ठाकुर मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे नामांकन कराने पहुंचे था आरोप है कि पत्नी के साथ अंदर जाने के लिए रविंद्रनाथ ने समर्थकों के साथ पुलिस के साथ हाथापाई की।

मामला इतना बढ़ गया कि कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर तैनात चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पर उन्होंने हाथ छोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया और उसके समर्थकों को खदेड़ा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने थानाध्यक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

बता दें कि पंचायत चुनाव में नामांकन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम कार्यालय के मुख्यगेट पर चितबड़ागांव थानाध्यक्ष राकेश सिंह की तैनाती थी। करीब 11.30 बजे जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी एवं पत्नी का नामांकन करने जिलाधिकारी कार्यालय पर बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविंद्रनाथ ठाकुर पहुंचे। जहां पत्नी के साथ अंदर जाने के लिए समर्थकों के साथ जिद करने लगे। जिन्हें थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने नियम का उल्लंघन का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद वह भड़क गए और चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पर हाथ छोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया और समर्थकों को खदेड़ा।

इस मामले पर एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक प्रत्याशी के साथ एक समर्थक को अंदर जाना था, लेकिन वह समर्थकों के साथ अंदर जाने की जिद कर रहा था। थानाध्यक्ष द्वारा रोका गया तो वह उनसे भीड़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago