Categories: बलिया

जिला पंचायत- बलिया में कई प्रत्याशियों का आरोप, “प्रशासन ने जबरन हराया”

बलिया। पंचायत चुनाव के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ कि मतणना दूसरे दिन वह भी शाम तक चली हो, फिर भी जिला पंचायत सदस्यों के पद पर निर्वाचित सदस्यों की फाइनल सूची चौथे दिन जारी की गई। कई स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जीत के बाद भी जबरन हराने का आरोप लगाया।

जिला पंचायत के वार्ड नम्बर-14 की उम्मीदवार ललिता देवी ने आरोप लगाया है कि मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया, लेकिन जिला मुख्यालय पर अन्य उम्मीदवार अनीता साहनी को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर ऐसा करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

ललिता देवी ने कहा है कि 2 मई को बेरुआरबारी ब्लॉक के मतगणना स्थल सेंट माईकल स्कूल में हुई और 3 मई को मतगणना समाप्त होने के बाद मुझे विजयी घोषित करते हुए यह कहा गया कि प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर मिलेगा। हम लोग जिला मुख्यालय पर मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय में गए। वहां निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर विवरण भरे जाने के बाद ही प्रमाण पत्र मिलने की बात कहते हुए अगले दिन बुलाया गया।

अगले दिन, यानि 4 मई को मै वहां गई और प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रही थी, लेकिन रात करीब 9 बजे हारे हुए प्रत्याशी अनिता साहनी पत्नी बृजु कुमार साहनी के नाम से प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया और बल प्रयोग कर हम लोगों को वहां से भगा दिया गया। ललिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारी से मतगणना में प्रयोग की गयी गणना पर्ची एवं अन्य अभिलेखों की फोटो प्रति की मांग या दिखाने की अपील की जा रही है, पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ललिता ने पत्र के माध्यम से डीएम व आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

सीयर ब्लाक के वार्ड नम्बर-26 में भी परिणाम को लेकर विवाद

सीयर तृतीय पर बसपा समर्थित उम्मीदवार तकवीम उर्फ़ सोनू फरसाटारी को 3178  अमरनाथ यादव को 3460 मत मिले। मतगणना समाप्ति पर बसपा समर्थित उम्मीदवार तकवीम उर्फ़ सोनू फरसाटारी ने आरओ व मतगणना स्टाफ पर आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ता के इशारे पर उन्हें मामूली वोटों से हराया गया है। मतगणना समाप्ति के 36 घंटे बाद परिणाम की घोषणा की गई।

मुरली छपरा का वार्ड नम्बर-03 भी विवादों में 

बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के समर्थित वार्ड नंबर तीन से प्रत्याशी नितिन सिंह ‘हैप्पी’ ने भी प्रसाशन पर मनमानी के आरोप लगाए गए।नितिन सिंह ‘हैप्पी’ का कहना था कि वार्ड संख्या 03 से मैं चुनाव जीत गया था। लेकिन प्रसाशन ने मनमानी तरीके से दुसरे प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया।

वहीं जानकारी के मुताबिक रसड़ा और सोहाव ब्लाक में भी इस तरह के मामले देखने को मिले हैं

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago