बलिया वासियों से पुलिस प्रशासन की अपील, घरों में रहकर अदा करें अलविदा जुमे की नमाज

बलिया। बलिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बलिया पुलिस ने अलविदा जुमा की नमाज घरों में अदा करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक डा0 विपिन ताडा के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा है कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस अवधि में परिजनों के साथ अपने-अपने घरों में रहें, इससे कोरोना की चेन टूटेगी।

बता दें कि जनपद के सभी मस्जिदों के मौलाना व इमामों ने भी अपील की लोग को कोरोना के प्रति सजग रहे और अलविदा जुमे की नमाज अपने घरों में रहकर पढ़ेें।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ने  बताया कि जनपद बलिया के समस्त थानो द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के मुस्लिम उलेमाओं, मस्जिदों के इमाम और धर्म गुरूओं के साथ साथ बाजारों, चौराहों व विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर व लाउडहेलर के माध्यम से मुनादी कर आमजनमानस को अपने अपने घरों से ही नमाज अदा करने की अपील की जा रही है ।

इसके साथ ही अनावश्यक घर से बाहर न निकलने तथा मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड गाइडलाइन के पालन हेतु जागरुक किया जा रहा है ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

8 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

8 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

9 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

9 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

11 hours ago