जिपं अध्यक्ष चुनाव: बलिया में किसके सिर होगा ताज, फैसला आज

बलिया। तीन जुलाई  यानी आज होने वाला जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बड़ा ही रोचक होगा। भृगु बाबा की कृपा किस पर बरसेगी? यह तो चुनाव परिणाम घोषित होने पर पता चलेगा। वैसे तो भाजपा एवं सपा दोनो दल दावा कर रहे है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हम ही जीतेंगे। मजे की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में योगी सरकार के दो मंत्री, तीन विधायक एवं चार सांसद अहम भूमिका निभा रहे है। वहीं, सपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी, मो. रिजवी, सनातन पांडेय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल,

मंजू सिंह, संग्राम सिंह यादव, सुबाष यादव, राजमंगल यादव, लक्ष्मण गुप्त, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, बबलू तिवारी सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत सुनिश्चित करने में रात-दिन एक किये हुए है। वैसे, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। जिस प्रकार दोनो दलों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है, उससे यह चुनाव दिलचस्प हो गया है। भाजपा से मंत्री उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, नीरज शेखर, विधायक सुरेन्द्र सिंह, संजय

यादव, धनंजय कन्नौजिया व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने में लगे है। वैसे, यह साफ है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आगामी 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में कई नेताओं एवं दलों का भविष्य तय करेगा। गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक डाकबंगले में जमे रहे। उनके साथ चर्चित बसपा के दो नेताओं की गाड़ी भी नजर आयी। वैसे इस चुनाव में सुभासपा, बसपा, कांग्रेस व निर्दल जिला पंचायत सदस्य किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे है।

नारद व उमाशंकर की अहम भूमिका– जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों से जो चर्चाएं बाहर आ रही है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि जहां एक तरफ पूर्व मंत्री नारद राय सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी को जीताने में अहम भूमिका निभा रहे है, वहीं बसपा विधायक उमाशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संकल्पित है। भाजपा को बसपा का समर्थन प्राप्त है तो सपा को सुभासपा व कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। वैसे, दोनो दल निर्दल जिला पंचायत सदस्यों पर डोरा डाल रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago