Categories: बलिया

बलिया में अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की शादी के लिए योगी सरकार दे रही 20 हजार रुपये, ऐसे करें अप्लाई

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग की कन्याओं के उत्थान के लिए उन्हे शादी के दौरान आर्थिक सहायता के तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय शादी अनुदान योजना शुरू किया गया था, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अनुदान योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के विवाह के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसी क्रम में जिला के अल्पसंख्यक समुदाय के युवतियों को भी इस अनुदान योजना का लाभ पहुंचाने की कवायद शुरु की गई है। जिसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय ने योजना से

संबंधित प्रावधान मसलन आवेदन, पात्रता आदि की जानकारी दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने बताया कि जनपद के अंक अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई ,बौद्ध ,पारसी व जैन) समुदाय के ऐसे अभिभावक जिन की पुतलियों की शादी वित्तीय वर्ष 2021 में हुई है, उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 20000 का दान देने का प्रावधान है। इसके लिए इच्छुक अभिभावको द्वारा अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजना अंतर्गत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

पात्रता की जानकारी देते हुए श्रीमती पांडे ने बताया कि अभ्यर्थी जनपद बलिया का निवासी हो तथा साथ ही शादी की तिथि से 3 माह पहले या 3 माह बाद आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए बैंक पासबुक, आधार,कार्ड शादी का कार्ड,तहसील द्वारा जारी आय निवास /प्रमाण पत्र, पुत्री तथा आवेदन कर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो, पुत्री की आयु के लिए हाई स्कूल का मार्कशीट या राशन कार्ड जिसे उसकी उम्र 18 साल प्रमाणित हो सके, आवश्यक है। इन सभी दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड करना होगा यह भी बताया गया कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक

आय 45080 क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 56,460 रुपए से अधिक नहीं होने चाहिए। आवेदक को किसी जन सेवा केंद्र अथवा निजी इंटरनेट के माध्यम से आवेदन करने के बाद सभी संलग्नको सहित आवेदन पत्र मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी के कार्यालय में आवेदन तिथि से 21 दिन के भीतर जमा करना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago