बलिया में युवाओं ने मनाया जुमला दिवस, पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा गया कद्दू केक

बलिया में युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन मनाई। बलिया जिले के अलग अलग जगहों पर युवकों ने केक काटकर खास अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। युवा हल्ला बोल की टीम से लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन निराले अंदाज में मनाया। बांसडीह में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जुमला दिवस के रूप में मनाया गया। नौजवानों ने जुमला लिखा हुआ केक भी काटा।

युवा हल्ला बोल की टीम के कार्यकर्ता बांसडीह में इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं के हाथ में कई दफ्तियां थीं। जिन पर “जुमला दिवस की बधाई”, “बेरोजगारी”, “कमाई”, “पढ़ाई”, “महंगाई” लिखा हुआ था। युवा हल्ला बोल टीम के कार्यकर्ताओं ने कहा कि “हम किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। हमारी सरकार से तीन प्रमुख मांगें हैं- पढ़ाई, कमाई और दवाई। इन मुद्दों पर हमारी बात नहीं सुनी जाएगी तब हम सड़कों पर भी पूरी शक्ति के साथ उतरेंगे।”

दूसरी ओर बलिया में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में बेरोजगार युवकों ने केक के बदले कद्दू का काटकर जन्मदिन मनाया। युवा कांग्रेस के इस जुटान में मुख्य रूप से महिला नेत्री सोनम बिंद, ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र पांडेय, इंटक जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, विद्याशंकर पांडेय, राहुल सिंह, मनोज सिंह, सरिता यादव, मधु सिंह, राज कुमारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 17 सितंबर यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी इस मौके पर विशेष आयोजन कर रही है। तो वहीं विपक्षी दल समेत कई संगठन के कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। बलिया से लेकर दिल्ली तक इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा इस दिन को “ब्रांड मोदी” के प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है तो दूसरी ओर विपक्षी दल इसे विरोध के लिए प्रचारित कर रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago