बलिया में युवा चेतना ने आज से शुरू किया जनसम्पर्क अभियान, गाँव-घर बचाओ के लिए जनता से माँगा समर्थन !

बलिया डेस्क : बलिया के नसीराबाद गाँव से युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने गाँव-घर बचाओ यात्रा का आज मंगलवार को शुभारंभ किया।  रोहित सिंह ने नसीराबाद, मुबारकपुर, देवरिया कला, सरफ़ुद्दीनपुर,दरामपुर, खोड़ीपाकड़ गाँवों का दौरा कर बांध निर्माण हेतु जनसमर्थन माँगा।

रोहित सिंह ने कहा की उज्ज्वला योजना का प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने पूरे देश में किया परंतु आज उज्ज्वला की जन्मभूमि हैबतपुर सहित एक दर्जन गाँव और शहर अपने अस्तित्व की बाट जोह रहा है परंतु सरकार सोई है।

विज्ञापन

रोहित सिंह ने कहा की मालदेपुर मोड़ से गंगा नदी अब मुश्किल से 700 मीटर की दूरी पर है परंतु योगी सरकार सोई है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना पूरी ताकत के साथ बांध निर्माण हेतु प्रयासरत है।

रोहित सिंह ने कहा की योगी सरकार को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है।श्री सिंह ने कहा की हम सड़क पर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना को जनता सहयोग करे हम परिवर्तन करेंगे।

उन्होंने कहा की गाँव-घर बचाओ यात्रा के समापन के बाद बलिया में बांध निर्माण को लेकर बड़ा प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,लक्ष्मण मिश्रा,रामसिंहासन मिश्रा,अजय ओझा,सैफ नवाज,आदित्य चौबे,राहुल राय,शिवम राय आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago