बलिया- थानाध्यक्ष घुलवाते हैं झूठा बर्तन, अपना दुख दर्द लेकर मंत्री आनंद स्वरूप से मिले होमग़ार्ड

बलिया डेस्क :  बलिया में पुलिस द्वारा उत्पीडन को लेकर आम लोगों की शिकायतों की लम्बी फेहरिस्त है। तो अब खुद विभाग के लोग भी पुलिस उत्पीडन से अछूते नहीं है। ऐसी ही एक  शिकायत लेकर स्थानीय थाना के होमगार्डो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मंत्री आनंद

स्वरूप शुक्ला से  मिला और मंत्री से मिलकर दुब्हर थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल की कारगुजारियों की शिकायत से संबंधित पत्रक सौपा।  इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी चौकीदारों से शरीर मालिश, कपड़े व बर्तन धुलवाने का काम कराते हैं।

जब कोई होमगार्ड करनेसे मना कर देता है तो थानाध्यक्ष द्वारा अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए उसे गैरहाजिर दिखाने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी दी जा जाती है।

विज्ञापन

इससे होमगार्ड मानसिक तनाव में है। जब शरीर मालिश या बर्तन घोना है तो कोई होमगार्ड की नौकरी क्यों करेगा। होमगार्डों ने मंत्री से इस मामले में न्याय करने की गुहार की है। उनके ज्ञापन पर मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पीडि़त चौकीदारों की हर संभव मदद की जाएगी और प्रभारी के खिलाफ जांच उपरांत कार्रवाई होगी।

इस दौरान सुशील कुमार, भरत पासवान, राजा शंकर यादव, जनार्दन राम, वकील राम, राजकुमार पासवान, शिवजी राम, सुनील राम, सुरेंद्र राम, राजबली राम, राम लखन राम, शिवनारायण राम, राजेंद्र यादव, रामा शंकर पासवान, बबलू पासवान, अमरनाथ राम, अर्जुन पासवान, जीऊत पासवान आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago