Categories: बलिया

बलिया- बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, सेना परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग

बलिया में बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के बैरिया में बेरोजगार युवाओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बैरिया को सौंपा।अक्सर छात्र लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन सालों तक भर्ती नहीं निकलती। जिसके कारण छात्रों का समय खराब होता है और एग्जाम देने की ऐज भी निकल जाती है। इन्हीं समस्या को लेकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र के बेरोजगारों ने विगत दो वर्षों से रोजगार पाने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। लेकिन सरकार सरकारी नौकरियों में रोजगार का सृजन नहीं कर रही है।बेरोजगारों ने लंबे समय से अटकी भर्ती परीक्षाओं को शुरु करने की मांग की। खासकर सेना भर्ती परीक्षा और सेना रैली भर्ती परीक्षा शीघ्र शुरु करने की मांग की। युवाओं का कहना है कि वायुसेना की संपन्न परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाए। वहीं परीक्षा की तैयारी करते करते कई युवा एज लिमिट क्रास कर चुके हैं।

ऐसे में सैन्य भर्तियों में उम्र में दो वर्ष की छूट दी जाए। नौसेना भर्ती में ऑनलाइन एग्जाम के माध्यम से सबको अवसर दिया जाए। इस दौरान आदर्श यादव, अजय सिंह, कर्ण सिंह, अंशुमान प्रताप सिंह, हरेन्द्र कुमार यादव, रजनीश कुमार पासवान, सूर्या यादव आदि युवा शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

14 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago