Categories: बलिया

बलिया प्रशासन ने अपनी नाकामियों को ढकने के लिए पत्रकारों को गिरफ्तार किया- रामगोविंद चौधरी

बलिया में पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा ने पत्रकारों के समर्थन में संबोधित ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी को सौंपा और पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश जताया।सपा ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। लेकिन परीक्षा के पेपर आउट का खुलासा करने वाले पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करना और गिरफ्तारी करना सरासर गलत है।

सपा ने पत्रकारों पर प्रशासनिक कार्यवाही की निंदा की।प्रदर्शन के पूर्व सपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में कोई विश्वास नहीं है। पूंजीपतियों के इशारे पर खेलने वाली सरकार अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान को पुलिस और प्रशासन के बल पर बंद कर लोकतंत्र को पंगु बनाना चाहती है। लेकिन सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।प्रशासन अपनी नाकामियों को ढकने के लिए पत्रकारों पर कार्यवाही कर रहा है जो कि घोर निंदनीय है। पत्रकारों ने अपने कर्तव्यों का पालन निर्भय होकर करा है और समाजवादी पार्टी भी पत्रकारों के साथ खड़ी है। पत्रकारों के समर्थन में अगर बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो सपा तैयार है। हम पत्रकारों की इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ है।इस दौरान रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आप लोग पूरे मनोयोग से समाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार के शपथ के दिन ही यह कहा था कि हर एक सकारात्मक और सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। जन सरोकार को लेकर सरकार से दो-दो हाथ भी करना होगा तो करेंगे। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी बलिया जनपद के पत्रकारों के साथ खड़ी है। उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा करती है। इस दौरान सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago