बास्केट बॉल टूर्नामेंट के लिए बलिया के युवा कल्याण अधिकारी का हुआ चयन

बलिया। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बास्केट बॉल टूर्नामेंट के लिए बलिया के युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव का सिलेक्शन हो गया है। अब वह सेंट्रल टीम की ओर से खेलेंगे। नेशनल टूर्नामेंट के लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू भी कर दी है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रय सीडीओ प्रवीण वर्मा और खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को दिया। कहा कि उनके प्रोत्साहन से ही उन्होंने टूर्नामेंट में जगह बनाई है। और अब नेशनल खेलने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। और नेशनल में भी जीत का परचम लहराएंगें।
बता दें हर साल खेल निदेशालय की ओर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। चयन के लिए फिजिकल टेस्ट में खिलाड़ी को कम से कम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसमें टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, भारोत्तलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि खेलों के लिए खेल में रुचि रखने वाले अधिकारियों का चयन किया जाता है। बलिया युवा कल्याण अधिकारी रामानुज ने भी पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता और फिर स्टेट ट्रायल को पास कर टूर्नामेंट में जगह बनाई।

दरअसल जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता का ट्रायल 10 जुलाई को दिया था, उनका चयन मंडल के लिए हुआ। इसके बाद 13 जुलाई को गोरखपुर में स्टेट ट्रायल में भी वह सफल हो गए और उनका चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केट बाल टूर्नामेंट के लिए हो गया। रामानुज यादव ने बताया कि नेशनल खेलने के लिए अभी से वह प्रैक्टिस में जुटे हैं। बताया कि इस सफलता के पीछे सीडीओ प्रवीण वर्मा व खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी का प्रोत्साहन रहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago